SSC CGL 2026 भर्ती: 12,256 पदों पर बंपर वैकेंसी, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

 SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Staff Selection Commission द्वारा SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 के माध्यम से 12,256 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती पूरे भारत में विभिन्न केंद्रीय विभागों और मंत्रालयों में की जाएगी।

ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

परीक्षा का नाम: SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026

कुल पद: 12,256

नौकरी का स्थान: संपूर्ण भारत

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026

Tier-I परीक्षा: अगस्त 2026. Tier-II परीक्षा: दिसंबर 2026

आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी वर्ग: ₹100/-  SC / ST / PWD / ExSM / महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

प्रमुख पदों के नाम

SSC CGL 2026 के तहत कई प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

Assistant Audit Officer

Assistant Accounts Officer

Assistant Section Officer

Income Tax Inspector

Central Excise Inspector

Preventive Officer

Examiner

Assistant Enforcement Officer

Sub Inspector (CBI)

Inspector Posts

Narcotics Inspector

Executive Assistant

Research Assistant

Divisional Accountant

Junior Statistical Officer

Statistical Investigator Grade-II

Auditor

Accountant

Tax Assistant

Postal Assistant / Sorting Assistant

Upper Division Clerk आदि।

शैक्षणिक योग्यता

Assistant Audit Officer

किसी भी विषय में स्नातक डिग्री

राज्य की अधिकृत भाषा में दक्षता

Junior Statistical Officer

किसी भी विषय में स्नातक

12वीं में गणित में कम से कम 60% अंक या Statistics विषय के साथ स्नातक डिग्री

Statistical Investigator Grade-II

उम्मीदवार के पास Statistics, Mathematics, Economics, Computer Science, Data Science, AI आदि विषयों में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।

अन्य सभी पद

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।

आयु सीमा

01 अगस्त 2026 के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है।

अधिकांश पदों के लिए: 18 से 30 वर्ष.  कुछ पदों के लिए: 20 से 30 वर्ष.     Divisional Accountant: 18 से 32 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी:

SC/ST: 5 वर्ष.       OBC: 3 वर्ष

SSC CGL क्यों है खास?

SSC CGL भारत की सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलता है। इसमें अच्छी सैलरी, नौकरी की सुरक्षा और प्रमोशन के शानदार अवसर मिलते हैं।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें।
SSC CGL 2026 भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार की नौकरी पाना चाहते हैं। 12,256 पदों पर भर्ती होने के कारण प्रतियोगिता काफी बड़ी रहने वाली है। इसलिए उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments