गोंदिया RSETI फ्री ट्रेनिंग 2026: मोबाइल रिपेयरिंग और CCTV कोर्स | आवेदन कैसे करें


 📢 गोंदिया में ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण (RSETI)

गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के माध्यम से युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) की स्थापना ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से की गई है। यह संस्थान देश के प्रत्येक जिले में अग्रणी जिला बैंक के माध्यम से संचालित होता है।

गोंदिया जिले में यह संस्थान बैंक ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में साल 2011 से कार्यरत है।

📍 पता: वाहने पैलेस, हरिनखेड़े पेट्रोल पंप के पास, तिरोडा रोड, कुड़वा, गोंदिया

 प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं

 पूरी तरह से निःशुल्क प्रशिक्षण रहने, भोजन, चाय और नाश्ते की मुफ्त व्यवस्था,निःशुल्क यूनिफॉर्म और स्टेशनरी, 75% प्रैक्टिकल और 25% थ्योरी,व्यक्तित्व विकास और कम्युनिकेशन स्किल्स,मार्केटिंग, डिजिटल और कंप्यूटर स्किल्स का प्रशिक्षण, मई 2026 के प्रशिक्षण कोर्स

🔧 मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स

🗓️ 11 मई से 10 जून 2026 तक

📹 CCTV कैमरा इंस्टॉलेशन कोर्स

🗓️ 17 मई से 29 मई 2026 तक

आयु: 18 से 45 वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियां

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र नीचे दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं:

📍 निदेशक, RSETI गोंदिया वाहने पैलेस, हरिनखेड़े पेट्रोल पंप के पास,तिरोडा रोड, कुड़वा, गोंदिया

📞 संपर्क जानकारी

📱 9764087919 📱 8698140105📱 9834895077 📱 8830249205

संस्थान के निदेशक अब्दुल वसीम ने ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

Post a Comment

0 Comments