पुणे भोर नसरापुर घटना: 3.5 साल की बच्ची का रेप और हत्या से आक्रोश, आरोपी पुलिस हिरासत में | Maharashtra Crime News 2026


 महाराष्ट्र दिवस (1 मई) के अवसर पर नसरापुर में सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची के साथ हुई इस अमानवीय घटना ने न केवल स्थानीय नागरिकों को बल्कि पूरे राज्य को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोर तालुका के नसरापुर क्षेत्र में करीब साढ़े तीन साल की एक बच्ची, जो अपने ननिहाल आई हुई थी, अचानक लापता हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आ रहा है, आरोपी भिमराव काबंळे ( उम्र -65 साल रा. साडवडे ता. भोर ). इस व्यक्ति ने रेप करने के बाद उसकी हत्या कि और गोबर के ढेर के निचे छुपा दिया जिसकी विस्तृत जांच जारी है।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्से और दुख का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुणे-सतारा हाईवे पर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधों पर सख्त कानून और त्वरित न्याय बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

नसरापुर की यह घटना सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द बन चुकी है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर और अधिक सतर्कता और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments