🚨 अमरावती साइबर क्राइम केस: सोशल मीडिया पर फंसाकर लड़कियों का शोषण – कैसे रहें सुरक्षित?
अमरावती में एक चौंकाने वाला साइबर क्राइम सामने आया है, जहां पुलिस ने आयान अहमद मात्र १९ साल का एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने १८० युवतियों का लैंगिक शोषण किया है और 350 से भि ज्यादा गंदे videos सोशल मीडिया पर डाले हैं, social media के जरिए युवा लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें झांसा देकर उनका शोषण करता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि,आरोपी पहले भरोसा जीतता था,फिर निजी जानकारी और फोटो हासिल करता था,बाद में उन्हीं का गलत इस्तेमाल कर ब्लैकमेल करता था
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,उसके मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं,साइबर सेल द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की प्रक्रिया जारी है,पीड़ित लड़कियों को सुरक्षा और गोपनीयता का भरोसा दिया गया है,पुलिस ने साफ कहा है कि इस तरह के मामलों में डरने की बजाय तुरंत शिकायत करना जरूरी है।
आज के समय में Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग आसानी से अनजान लोगों से जुड़ जाते हैं।यही गलती कई बार खतरनाक साबित होती है - फेक प्रोफाइल बनाना आसान है - असली पहचान छुपाई जा सकती है - भरोसा जीतकर धोखा देना आसान हो जाता है
👧 लड़कियों के लिए जरूरी सलाह:- यह बात समझना जरूरी है कि सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी भी है , क्या करें :- अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें,अपनी फोटो/वीडियो किसी पर भरोसा करके भी शेयर न करें,पर्सनल जानकारी (नंबर, एड्रेस) शेयर करने से बचें,कोई ब्लैकमेल करे तो तुरंत परिवार और पुलिस को बताएं
❌ क्या न करें :- जल्दी भावनाओं में आकर किसी पर भरोसा न करें,ऑनलाइन रिश्तों को असली जिंदगी जैसा न मानें,डर के कारण चुप न रहें
आजकल कम उम्र में ही "प्यार" या रिलेशनशिप के नाम पर कई बच्चे गलत फैसले ले लेते हैं।असली फोकस होना चाहिए :-अच्छी पढ़ाई 📖,करियर बनाना 🎯,खुद को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना ,सही उम्र और सही समझ आने के बाद ही रिश्तों के बारे में सोचना बेहतर होता है।
📢 समाज और माता-पिता की जिम्मेदारी - बच्चों को डिजिटल सुरक्षा सिखाना जरूरी है,खुलकर बातचीत करें ताकि बच्चे डरें नहीं,मोबाइल और इंटरनेट का सही उपयोग समझाएं
अमरावती का यह मामला एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया जितना उपयोगी है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए। जागरूक रहें - सुरक्षित रहें - और दूसरों को भी जागरूक करें

0 Comments