महाराष्ट्र में WhatsApp पर मिलेगा 7/12 और 8A उतारा | Mahabhumi Digital Service 2026



 📢 महाराष्ट्र में डिजिटल क्रांति: अब WhatsApp पर मिलेगा 7/12 और 8A उतारा

महाराष्ट्र सरकार ने डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाते हुए किसानों और जमीन मालिकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब सातबारा (7/12) और 8अ उतारा सीधे WhatsApp पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।यह सुविधा महाराष्ट्र भूमि अभिलेख विभाग द्वारा महाभूमि पोर्टल के माध्यम से शुरू की जा रही है, जो ‘डिजिटल इंडिया अभियान’ का हिस्सा है।

📌 क्या है 7/12 और 8A उतारा?

7/12 उतारा (सातबारा): इसमें जमीन के मालिक का नाम, क्षेत्रफल, फसल की जानकारी और अन्य रिकॉर्ड होते हैं।

8A उतारा: इसमें जमीन के मालिक के खाते (Account) से संबंधित जानकारी होती है।

ये दोनों दस्तावेज बैंक लोन, सरकारी योजना और जमीन के लेन-देन में बहुत जरूरी होते हैं।

अब सरकार इस प्रक्रिया को बेहद आसान बनाने जा रही है,मोबाइल नंबर को महाभूमि पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा - रजिस्ट्रेशन के बाद WhatsApp पर ही दस्तावेज प्राप्त होंगे - OTP या बेसिक वेरिफिकेशन के बाद तुरंत डाउनलोड लिंक मिलेगा,PDF फॉर्मेट में दस्तावेज सीधे मोबाइल पर सेव किए जा सकेंगे

इस नई सेवा के फायदे

1.  समय की बचत,पहले सेवा केंद्र या तहसील कार्यालय जाना पड़ता था

15 रुपये या उससे ज्यादा शुल्क देना पड़ता था,अब घर बैठे WhatsApp पर दस्तावेज उपलब्ध

2. 💰 पैसे की बचत,साइबर कैफे या CSC सेंटर पर खर्च खत्म,बार-बार प्रिंट निकालने की जरूरत नहीं

3. 🔐 सुरक्षित और पारदर्शी,पेनड्राइव या फर्जी कॉपी का खतरा कम,सीधे सरकारी सिस्टम से दस्तावेज मिलने से भरोसा बढ़ेगा

4. 📲 अन्य सेवाएं भी मिलेंगी WhatsApp के जरिए आगे चलकर ये सेवाएं भी मिल सकती हैं ,फेरफार (Mutation) की जानकारी - जमीन का नक्शा (Map) - जमीन माप (Measurement details) - अपडेट और नोटिफिकेशन

सरकार इस सेवा को और विस्तार देने की योजना बना रही है, जिसमें शामिल हो सकते हैं ,आय प्रमाण पत्र - निवास प्रमाण पत्र - जाति प्रमाण पत्र - शैक्षणिक दस्तावेज - इससे पूरी सरकारी प्रक्रिया मोबाइल पर ही उपलब्ध हो जाएगी।

महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों को तकनीकी जानकारी या इंटरनेट सुविधा की कमी होती है। ऐसे में WhatsApp एक आसान और पहले से इस्तेमाल होने वाला ऐप है,गांव के लोग भी आसानी से इसका उपयोग कर पाएंगे|सरकारी सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी

ध्यान रखने वाली बातें :- केवल आधिकारिक नंबर या पोर्टल से ही सेवा लें,किसी अनजान लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें,OTP किसी के साथ शेयर न करें

महाराष्ट्र सरकार का यह कदम डिजिटल क्रांति की दिशा में एक मजबूत पहल है। WhatsApp जैसे आसान प्लेटफॉर्म के जरिए 7/12 और 8A उतारा उपलब्ध कराने से किसानों का समय, पैसा और मेहनत—तीनों बचेंगे। आने वाले समय में यह सेवा और भी बड़ी डिजिटल सुविधा बन सकती है।

Post a Comment

0 Comments