रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 6 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में अपने 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस थ्रिलर फिल्म ने अब तक कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है और इसने 'धुरंधर' के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
आदित्य धर की निर्देशित इस फिल्म ने भारत में ताबड़तोड़ कमाई करके एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर सिंह की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' को पछाड़ पाएगी, जो भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। इस फिल्म ने भारत में 1,234.10 करोड़ रुपये कमाए है।

0 Comments