![]() |
| रेयरेस्ट ऑफ रेयर |
सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग: मद्रास हाईकोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा, ठहराया 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामला ।
• ऐतिहासिक फैसला: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने साल 2020 के सनसनीखेज सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग मामले में दोषी पाए गए सभी 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसे 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' यानी सबसे जघन्य अपराधों में से एक माना है।
• मामला क्या था? यह घटना जून 2020 में तूतीकोरिन जिले के सथानकुलम में हुई थी। व्यापारी पी. जयराज और उनके बेटे जे. बेनिक्स को लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
• जांच के नतीजे: जांच में पता चला कि हिरासत के दौरान दोनों के साथ बर्बर मारपीट और अत्याचार किया गया। "ब्लंट फोर्स ट्रॉमा" और अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) के कारण उनकी मौत हो गई थी।
• दोषी पुलिसकर्मी: सीबीआई की जांच में इस अत्याचार को पूर्व-नियोजित बताया गया। दोषियों में इंस्पेक्टर एस. श्रीधर, सब-इस्पेक्टर पी. रघु गणेश, के. बालकृष्णन समेत 7 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
कोर्ट ने इसे कानून की शक्ति का क्रूर दुरुपयोग बताते हुए इस कड़ी सजा को सही ठहराया और 9 पुलिसकर्मीयों को सुनाई मौत की सजा।

0 Comments