🎯 महाराष्ट्र में 1वीं से 10वीं तक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षाएं
महाराष्ट्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सरकार और निजी संस्थाओं द्वारा कई छात्रवृत्ति (Scholarship) परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे बढ़ाना है।अगर आपका बच्चा 1वीं से 10वीं तक पढ़ रहा है, तो यह जानकारी बहुत जरूरी है |
कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों के लिए परीक्षाएं ,इस स्तर पर सरकारी बड़ी स्कॉलरशिप कम होती हैं, लेकिन कुछ प्राइवेट और स्कूल लेवल परीक्षाएं होती हैं
📌 प्रमुख परीक्षाएं :- Olympiad Exams (IMO, NSO, IEO) - Drawing / Talent Exams - School Level Scholarship Tests
फायदे :- बेसिक नॉलेज मजबूत होता है,कॉम्पिटिटिव माइंडसेट बनता है ,सर्टिफिकेट और छोटे कैश प्राइज
🏫 कक्षा 5 के लिए (पहली बड़ी स्कॉलरशिप) MSCE Scholarship (PUP) यह महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध परीक्षा है। परीक्षा नाम: पूर्व उच्च प्राथमिक (PUP) आयोजन: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) क्लास: 5वीं
📅 महत्वपूर्ण जानकारी :- आवेदन: सितंबर–अक्टूबर ,परीक्षा: फरवरी
📘 विषय :- बुद्धिमत्ता (Intelligence Test) - भाषा - गणित
लाभ :- हर महीने छात्रवृत्ति,सरकारी मान्यता
🏫 कक्षा 6 के लिए (Navodaya Exam)🏆 जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) यह भारत की सबसे लोकप्रिय परीक्षा है।क्लास: 6वीं प्रवेश,स्कूल: फ्री रेजिडेंशियल (होस्टल + पढ़ाई फ्री)
📅 जानकारी :- आवेदन: जून–जुलाई. परीक्षा: जनवरी/अप्रैल
फायदे :- पूरी पढ़ाई मुफ्त,उच्च स्तर की शिक्षा,प्रतियोगी माहौल, कक्षा 8 के लिए (2 बड़ी परीक्षाएं)
1️⃣ MSCE Scholarship (PSS)
क्लास: 8वीं ,परीक्षा नाम: पूर्व माध्यमिक (PSS) लाभ :- मासिक छात्रवृत्ति,सरकारी सम्मान
2️⃣ NMMS (National Means-cum-Merit Scholarship)
यह बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा है , पात्रता :- कक्षा 8 के छात्र,परिवार की आय ₹3.5 लाख से कम
📘 परीक्षा :- MAT (Mental Ability Test) SAT (Scholastic Aptitude Test) लाभ :- ₹12,000 प्रति वर्ष (कक्षा 9 से 12 तक) कक्षा 9 के लिए
📘 Navodaya Lateral Entry (Class 9)
परीक्षा: फरवरी,सीट: सीमित, फायदे :- फ्री शिक्षा + होस्टल,बेहतर करियर अवसर, कक्षा 10 के छात्रों के लिए
1️⃣ MTSE (Maharashtra Talent Search Examination)
क्लास: 8, 9, 10,उद्देश्य: टैलेंट पहचान, लाभ :- स्कॉलरशिप,मेरिट सर्टिफिकेट
2️⃣ Vidyadhan Scholarship
📌 पात्रता :- 10वीं पास मेधावी छात्र लाभ :-11वीं से आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता
📑 परीक्षाओं के लिए आमतौर पर ये दस्तावेज जरूरी होते हैं :- 1.आधार कार्ड 2.आय प्रमाण पत्र 3.जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)4.स्कूल बोनाफाइड 5.पासपोर्ट साइज फोटो

0 Comments