🔷 महाराष्ट्र में आंगनवाड़ी सेविका कैसे बनें? पूरी जानकारी 2026
महाराष्ट्र में आंगनवाड़ी सेविका (Anganwadi Worker) बनना ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। यह नौकरी महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आती है और इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार करना है।
आंगनवाड़ी सेविका का काम समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग—बच्चों और महिलाओं—की देखभाल करना होता है।मुख्य कार्य :- 0 से 6 साल के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देना - गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की देखभाल - पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देना - टीकाकरण और सरकारी योजनाओं में सहयोग करना
योग्यता (Eligibility Criteria) :- केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं,आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही योग्य होती हैं।
🎓 शैक्षणिक योग्यता :- न्यूनतम 10वीं पास (SSC),12वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है
18 से 35 वर्ष,आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलती है, स्थानीय निवासी होना जरूरी जिस गांव या वॉर्ड में भर्ती निकली है, उम्मीदवार को उसी क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।
शादीशुदा और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं,स्थानीय और जिम्मेदार उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है, चयन प्रक्रिया (Selection Process)आंगनवाड़ी भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती।
चयन इस आधार पर होता है :- शैक्षणिक योग्यता (Merit List),दस्तावेज सत्यापन,ग्राम स्तर पर चयन समिति की मंजूरी
सैलरी (Salary) :- सेविका: ₹8,000 – ₹10,000 प्रति माह ,मदतनीस (Helper): ₹4,000 – ₹6,000 प्रति माह
यह स्थायी सरकारी नौकरी नहीं होती, बल्कि मानदेय (Honorarium) आधारित होती है।
GR यानी Government Resolution एक सरकारी आदेश होता है जिसमें भर्ती के नियम, योग्यता और प्रक्रिया तय की जाती है।महाराष्ट्र में यह नियम Women and Child Development Department Maharashtra द्वारा जारी किए जाते हैं|
Link से चेक करें।Maharashtra Government – Official Website
https://womenchild.maharashtra.gov.in
आंगनवाड़ी भर्ती पूरे राज्य में एक साथ नहीं आती।जब किसी गांव या वॉर्ड में पद खाली होता है तभी भर्ती निकलती है,भर्ती की जानकारी आपको यहां मिलती है :- ग्राम पंचायत,CDPO कार्यालय,जिला परिषद ,2026 में अलग-अलग जिलों में धीरे-धीरे भर्ती जारी हो रही है।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या ICDS कार्यालय में जानकारी लें,भर्ती आने पर ऑफलाइन फॉर्म भरें

0 Comments