Maha TET 2026: गोंदिया के 16 परीक्षा केंद्रों पर 28 जून को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 8073 उम्मीदवार देंगे परीक्षा
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET 2026) का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को गोंदिया जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 8073 भावी एवं कार्यरत शिक्षक शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी तथा जिला परीक्षा आयोजन एवं नियंत्रण समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में 18 मई को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवासी उपजिलाधिकारी भैयासाहेब बेहरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तानाजी लोखंडे, शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) पवन खंदारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
परीक्षा के लिए विशेष तैयारी
शिक्षाधिकारी पवन खंदारे ने परीक्षा आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
निवासी उपजिलाधिकारी भैयासाहेब बेहरे ने निम्नलिखित निर्देश जारी किए:
4 से 5 उड़नदस्तों (भरारी पथक) की नियुक्ति।सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त।गोपनीय परीक्षा सामग्री को जिला कोषागार कार्यालय में सुरक्षित रखना।बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर कूलर की व्यवस्था।आवश्यकता पड़ने पर धूप से बचाव हेतु पंडाल की व्यवस्था।परीक्षार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा।दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करना।
परीक्षा का समय
गोंदिया शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी:
पेपर-1 समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उम्मीदवार: 3707
पेपर-2 समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक उम्मीदवार: 4366
एडमिट कार्ड कब डाउनलोड होंगे?

0 Comments