उरी में ग्रेनेड विस्फोट में महाराष्ट्र के दो जवान शहीद, राज्यभर में शोक की लहर
जम्मू-कश्मीर के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुए एक दर्दनाक ग्रेनेड विस्फोट में महाराष्ट्र के दो जवान शहीद हो गए। यह घटना 8 जून को बारामुल्ला जिले के कमकोट क्षेत्र में हुई थी। इस हादसे के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों जवान ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में तैनात थे, तभी अचानक ग्रेनेड विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
शहीद जवानों में एक नवी मुंबई के ऐरोली क्षेत्र का निवासी था, जबकि दूसरा जाधव सेना के बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप के जवान थे। वह वर्तमान में कश्मीर के 8 RR (राष्ट्रीय राइफल्स) में कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग उरी सेक्टर में थी।सतारा जिले के कराड तालुका के शहापुर गांव के जवान कश्मीर में शहीद हो गए हैं। उरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हैंड ग्रेनेड विस्फोट में अर्जुन राजेंद्र जाधव (आयु < 30) को वीरगति प्राप्त हुई है। उनके निधन से पूरे गांव में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कराड तालुका के शहापुर गांव के अर्जुन राजेंद्र जाधव सेना में थे। वह सेना के बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप के जवान थे और वर्तमान में कश्मीर के 8 RR में सेवारत थे।एक सैन्य अभियान के दौरान हैंड ग्रेनेड फट गया, जिसमें जाधव वीरगति को प्राप्त हुए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।25 जून को था बेटे का पहला जन्मदिनअर्जुन जाधव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा, माता-पिता और भाई हैं। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव शहापुर लाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हृदयविदारक बात यह है कि अर्जुन जाधव के बेटे का पहला जन्मदिन आने वाली 25 जून को है। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अर्जुन जाधव 15 जून को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उनके शहीद होने की खबर से जाधव परिवार सहित पूरे शहापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है| दोनों जवानों ने देश सेवा के अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शहीद जवानों के परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय नागरिकों में शोक का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह विस्फोट दुर्घटनावश ग्रेनेड फटने के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, सेना के अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं और सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भारतीय सेना की ओर से दोनों जवानों को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। देश की रक्षा करते हुए दिए गए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
राष्ट्र उनकी वीरता, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन करता है।

0 Comments