पुणे में मुफ्त रहकर पढ़ाई कैसे करें? जानें सरकारी छात्रावास और ₹60,000 स्वाधार योजना की पूरी जानकारी 2026


 पुणे में पढ़ाई और रहना भी मुफ्त! जानिए महाराष्ट्र सरकार की छात्रावास और स्वाधार योजना

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुणे को महाराष्ट्र का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र माना जाता है। लेकिन कई छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती पढ़ाई से अधिक रहने और भोजन का खर्च होता है। ऐसे छात्रों के लिए महाराष्ट्र सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से मुफ्त आवास, भोजन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

यदि आप पुणे में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

1. शासकीय छात्रावास योजना: मुफ्त आवास और भोजन

महाराष्ट्र शासन के समाज कल्याण विभाग और आदिवासी विकास विभाग द्वारा पुणे में कई सरकारी छात्रावास संचालित किए जाते हैं, जहां पात्र छात्रों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है।

पुणे के प्रमुख सरकारी छात्रावास

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शासकीय लड़कों का छात्रावास, विश्रांतवाड़ी

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बैकवर्ड क्लास बॉयज हॉस्टल, घोले रोड (शिवाजीनगर)

डॉ. बी.आर. आंबेडकर शासकीय लड़कों का छात्रावास, येरवडा 

इन छात्रावासों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाती है।

पात्रता

पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम हो।

संबंधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त हो।

चयन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया

1.नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में छात्र आपले सरकार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2. छात्रावास में जगह नहीं मिली तो भी मिलेगी आर्थिक सहायता

यदि किसी कारणवश सरकारी छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पाता है, तो महाराष्ट्र सरकार निजी कमरा, हॉस्टल या पीजी में रहने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वाधार योजना

यह योजना विशेष रूप से अनुसुचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) और नवबौद्ध विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है।

योजना के लाभ

पुणे जैसे शहरों में रहने वाले विद्यार्थियों को निवास, भोजन और शैक्षणिक खर्च के लिए सहायता।

हर वर्ष लगभग ₹60,000 तक की आर्थिक सहायता।

राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में जमा की जाती है।

कौन लाभ ले सकता है?

अनुसुचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) और नवबौद्ध वर्ग के विद्यार्थी।

मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत छात्र।

योजना की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थी।

छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

पुणे में उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का सपना अब आर्थिक तंगी के कारण अधूरा नहीं रहेगा। महाराष्ट्र सरकार की ये योजनाएं हजारों छात्रों को शिक्षा के साथ बेहतर आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं।यदि आप या आपके परिचित पुणे में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो इन योजनाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और समय पर आवेदन करें।उच्च शिक्षा की इच्छा है तो पैसों की चिंता छोड़िए, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाइए और अपने सपनों को नई उड़ान दीजिए।

Post a Comment

0 Comments