महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1 बजे होगा घोषित, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 8 मई 2026 को SSC यानी 10वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी करने जा रहा है। राज्यभर के 16 लाख से अधिक छात्र और उनके अभिभावक इस महत्वपूर्ण परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मार्च 2026 में आयोजित हुई इस परीक्षा में महाराष्ट्र के विभिन्न संभागीय बोर्ड — पुणे, मुंबई, नागपुर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर और कोंकण — के लाखों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। आज दोपहर रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।
यहां देखें 10वीं रिजल्ट 2026
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
results.digilocker.gov.in
mahahsscboard.in
sscresult.mkcl.org
results.targetpublications.org
results.navneet.com
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1.किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2.“SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3.अपना सीट नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
4.Submit बटन दबाएं।
5.स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
6.भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

0 Comments