Royal Enfield बना दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड, Ferrari और Audi को छोड़ा पीछे


 Royal Enfield ने रचा इतिहास! Ferrari और Audi को पछाड़ दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड बना भारतीय Bullet का जलवा

भारतीय युवाओं की पहली पसंद मानी जाने वाली Royal Enfield ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अपनी दमदार Bullet बाइक्स और रॉयल स्टाइल के लिए मशहूर यह भारतीय कंपनी अब केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है।

हाल ही में जारी हुई Brand Finance की Automotive Industry 2026 रिपोर्ट के अनुसार, Royal Enfield दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस सूची में Ferrari और Audi जैसे लग्जरी ब्रांड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि से भारतीय बाइक प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक, Royal Enfield को Brand Strength Index में 88.9/100 अंक प्राप्त हुए हैं और कंपनी को AAA रेटिंग भी मिली है। कुछ वर्षों पहले तक केवल भारतीय बाजार तक सीमित रहने वाली यह कंपनी आज वैश्विक स्तर पर भारतीय ब्रांड की ताकत दिखा रही है।

क्यों बढ़ रहा है Royal Enfield का क्रेज?

Royal Enfield की लोकप्रियता के पीछे कई बड़े कारण माने जाते हैं। कंपनी की बाइक्स का क्लासिक डिजाइन, दमदार इंजन और शानदार रोड प्रेजेंस युवाओं को बेहद आकर्षित करती है। आज भारत में हर युवा की ड्रीम बाइक लिस्ट में Bullet, Classic 350 या Hunter 350 जरूर शामिल होती है।

सोशल मीडिया पर भी Royal Enfield का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। ट्रैवल व्लॉग्स, लॉन्ग राइड्स और बाइकिंग कम्युनिटी ने इस ब्रांड को एक अलग पहचान दिलाई है। युवाओं के बीच यह बाइक सिर्फ एक वाहन नहीं बल्कि एक स्टाइल और लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है।

दुनिया भर में बढ़ रहा भारतीय ब्रांड का दबदबा Royal Enfield वर्तमान में 80 से अधिक देशों में अपनी बाइक्स बेच रही है। कंपनी की वैश्विक लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और भारतीय ब्रांड्स की ताकत दुनिया के सामने मजबूती से उभर रही है।रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ब्रांड वैल्यू में लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 1.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि केवल Royal Enfield के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

एक समय था जब भारतीय युवा विदेशी कंपनियों की बाइक्स को ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। Royal Enfield ने यह साबित कर दिया है कि “Made in India” ब्रांड भी पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं और ग्लोबल मार्केट पर राज कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments