महाराष्ट्र में NEP 2020 के तहत UG कोर्स अब 4 साल के – पूरी जानकारी
भारत सरकार द्वारा लागू की गई National Education Policy 2020 (NEP 2020) के तहत उच्च शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। अब Maharashtra में B.A., B.Sc. और B.Com. जैसे अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स 4 साल के कर दिए गए हैं।महाराष्ट्र सरकार ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से इस नई व्यवस्था को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
🎯 क्या बदला है? (Major Changes)
📌 1. 4 साल का UG प्रोग्राम ,अब छात्रों को 3 साल के बजाय 4 साल की डिग्री करने का विकल्प मिलेगा।4 साल पूरा करने पर Honours या Honours with Research डिग्री मिलेगी
📌 2. Multiple Entry & Exit System इस नई शिक्षा प्रणाली की सबसे खास बात इसकी लचीलापन (Flexibility) है,1 साल पूरा सर्टिफिकेट,2 साल पूरा डिप्लोमा,3 साल पूरा बैचलर डिग्री,4 साल पूरा ऑनर्स/रिसर्च डिग्री, मतलब, अगर किसी कारण से पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़े, तो भी आपका साल बर्बाद नहीं होगा।
📌 3. ऑप्शनल (Optional) है 4 साल का कोर्स,यह कोर्स अनिवार्य नहीं है।अगर आप जल्दी नौकरी करना चाहते हैं 3 साल में डिग्री ले सकते हैं,अगर आप आगे पढ़ाई या रिसर्च करना चाहते हैं 4 साल का कोर्स बेहतर है
📌 4. Higher Studies में फायदा :-4 साल की डिग्री करने वाले छात्रों को,Masters (MA/MSc/MCom) में एडवांस लाभ,कुछ मामलों में सीधे PhD करने का अवसर
जो छात्र रिसर्च या उच्च शिक्षा करना चाहते हैं, जो इंटरनेशनल लेवल की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो अपने करियर में स्पेशलाइजेशन चाहते हैं
⚠️ छात्रों को क्या ध्यान रखना चाहिए? कॉलेज/यूनिवर्सिटी के अनुसार कोर्स स्ट्रक्चर अलग हो सकता है - सभी कॉलेजों में तुरंत लागू नहीं होगा- एडमिशन से पहले पूरी जानकारी जरूर लें
NEP 2020 के तहत महाराष्ट्र में 4 साल का UG प्रोग्राम छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है। यह सिस्टम न सिर्फ लचीला है, बल्कि करियर के कई नए रास्ते भी खोलता है।अब छात्रों को अपने लक्ष्य के अनुसार 3 या 4 साल का विकल्प चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी।

0 Comments