टेंशन छोड़ो, जिंदगी में सब कुछ संभव है
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर छोटी-छोटी असफलताओं से घबरा जाते हैं। लेकिन सच यह है कि इस दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप नहीं कर सकते—बस जरूरत है सही सोच और मजबूत इरादे की।दोस्तों, दिक्कत यह नहीं है कि रास्ता मुश्किल है…दिक्कत यह है कि हमने अभी तक उसे पूरी गंभीरता से नहीं लिया।अगर कोई और इंसान वह काम कर सकता है, तो आप क्यों नहीं?आपमें भी वही क्षमता है—बस उसे पहचानने और इस्तेमाल करने की जरूरत है।
🎯 असफलता अंत नहीं है जो विद्यार्थी इस साल असफल हुए हैं, उनके लिए एक छोटी सी बात—थोड़ा रुकिए, अपने दिमाग को शांत कीजिए और खुद को समय दीजिए।अपने आप से रोज कहिए:"सही समय आने पर सब ठीक हो जाएगा।"आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।भले ही उसका परिणाम तुरंत न दिखे, लेकिन उसका फायदा आपको कहीं न कहीं जरूर मिलेगा।
सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो है हार मान लेना।आप ऐसा मत करना। कुछ भी करें, लेकिन खाली मत बैठें, क्योंकि बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता,हर दिन थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना ही असली जीत है।
❤️ अपने ‘क्यों’ को याद रखें जब भी लगे कि सपना पूरा नहीं होगा,तो खुद से एक सवाल जरूर पूछें: मैं ये सब किसलिए कर रहा हूँ?आपका जवाब ज्यादातर यही होगा—अपने माता-पिता के लिए।
तो क्या आप बीच रास्ते में हार मान लेंगे? उनकी खुशी आपकी जीत में है…और आपके सपनों में उनका गर्व छिपा है।

0 Comments