📌 लाडली बहनों के लिए जरूरी सूचना – अब सिर्फ 2 दिन शेष!
महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।यदि आपने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो जल्द ही इसे पूरा कर लें, क्योंकि इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
💻 घर बैठे करें e-KYC – आसान स्टेप्स अब e-KYC के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं।
Step-by-Step प्रक्रिया:
सबसे पहले अपने मोबाइल ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट खोलें
1. ladakibahin.maharashtra.gov.in या ‘Nari Shakti Doot’ ऐप ओपन करें।
2.अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
3.यदि पासवर्ड नहीं है तो “Forgot Password” पर क्लिक करें नया पासवर्ड सेट करें
4.लॉगिन के बाद “Update Application” विकल्प पर क्लिक करें
5.अब अपना स्टेटस देखें यदि “Pending for e-KYC” दिख रहा है, तो e-KYC बटन पर क्लिक करें
6.अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें “Send OTP” पर क्लिक करें
7.आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा OTP डालकर Verify OTP करें
8.स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी को ध्यान से जांचें फिर Submit पर क्लिक करें
9.प्रक्रिया पूरी होने पर आपको संदेश मिलेगा “e-KYC Completed Successfully”
₹3000 की संयुक्त किस्त मिलने की संभावना सूत्रों के अनुसार, कई महिलाओं को मार्च और अप्रैल की किस्त मिलाकर ₹3000 एक साथ मिल सकते हैं।मार्च की किस्त अभी तक Pending है,इसलिए अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भुगतान होने की संभावना है

0 Comments