💰 बैंक खाते से हर साल ₹436.20 क्यों कटते हैं? पूरी सच्चाई जानिए
गांव या शहर—कई लोगों के बैंक खाते से हर साल ₹436.20 (₹436 + ₹20 GST) कट जाते हैं।
अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि ये पैसे क्यों कट रहे हैं। असल में ये सरकारी बीमा योजनाओं के प्रीमियम होते हैं।
1️⃣ Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) क्या है ये? यह एक लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) योजना है।
प्रीमियम (कटौती) :- ₹436 प्रति साल
लाभ :- अगर व्यक्ति की मृत्यु (किसी भी कारण से) हो जाती है
उसके परिवार को ₹2 लाख मिलते हैं
उम्र सीमा:18 से 50 साल
2️⃣ Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) क्या है ये? यह एक दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance) योजना है।
प्रीमियम :- ₹20 प्रति साल
लाभ :- दुर्घटना में मृत्यु या पूरी विकलांगता → ₹2 लाख
आंशिक विकलांगता → ₹1 लाख
उम्र सीमा :- 18 से 70 साल
कुल कटौती कैसे बनती है?
₹436 (PMJJBY) + ₹20 (PMSBY)
Total = ₹456 (कुछ जगह ₹436.20 भी दिखता है GST के साथ)
👨👩👧 ये पैसे किसके काम आते हैं?
सबसे बड़ा फायदा परिवार को होता है, कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु के बाद,एक्सीडेंट होने पर,परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए, खासकर गांव के लोगों के लिए ये योजना बहुत मददगार है
🔮 भविष्य में कब काम आएगा?
ये पैसे तभी काम आते हैं जब :-अचानक मृत्यु हो जाए,सड़क दुर्घटना हो जाए,व्यक्ति अपंग (disabled) हो जाए, उस समय बैंक/बीमा कंपनी परिवार को सीधा पैसा देती है
📋 क्लेम कैसे मिलता है? परिवार को ये करना होता है :-
1. बैंक में जानकारी देना
2. डेथ सर्टिफिकेट / एक्सीडेंट रिपोर्ट देना
3. आधार और बैंक डिटेल जमा करना
( 15–30 दिन में पैसा मिल सकता है)
⚠️ जरूरी बातें :-अगर आप ये योजना नहीं चाहते → बैंक में जाकर बंद करवा सकते हैं
हर साल ऑटो-डिडक्ट होता है,बैंक खाते में बैलेंस होना जरूरी है
🎯 क्या ये योजना लेना सही है?
हां, क्योंकि :- बहुत कम पैसा (₹456 साल का), ₹2 लाख तक का कवर, गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बहुत फायदेमंद

0 Comments