देवरी में अवैध मवेशी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई | देवरी पुलिस ने 23.36 लाख का माल किया जब्त



 🚨 देवरी में अवैध मवेशी परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के देवरी में अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देवरी पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 23.36 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है, जिसमें मवेशी और ट्रक दोनों शामिल है।

शनिवार देर रात पुलिस गश्त के दौरान मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर लोहारा गांव के पास जाल बिछाया गया। कुछ ही देर में संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जब पुलिस ने ट्रक की जांच की, तो उसमें 28 मवेशी अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए गए।

मवेशियों की कीमत: करीब 3.36 लाख रुपये ट्रक की कीमत: करीब 20 लाख रुपये

🚛 ट्रक जब्त, गाय बैल को भेजा गया गौशाला

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और सभी मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments