मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: BLO घर-घर करेंगे सत्यापन, जानें पूरी प्रक्रिया, तारीखें और ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका


 मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026: जानें पूरी प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें और ऑनलाइन आवेदन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 के लिए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR 2026) कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना है।

जिलाधिकारी गोंदिया ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब बीएलओ (Booth Level Officer - BLO) घर-घर सत्यापन के लिए आएं, तब उन्हें सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन बनाई जा सके।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 का उद्देश्य

पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना।

अपात्र या गलत प्रविष्टियों को हटाना।

मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना।

महत्वपूर्ण तिथियां

30 जून से 21 जुलाई 2026

BLO प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरेंगे।

प्रत्येक घर पर तीन बार तक भेंट दी जाएगी।

05 अगस्त 2026

प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) प्रकाशित की जाएगी।

05 अगस्त से 04 सितंबर 2026

दावे एवं आपत्तियां (फॉर्म 6, 7 और 8) प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई होगी।

07 अक्टूबर 2026

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

ऑनलाइन गणना प्रपत्र कैसे भरें?

मतदाता अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अलावा वर्ष 2002 के SIR में अपना नाम भी ऑनलाइन खोज सकते हैं।

वेबसाइट: voters.eci.gov.in

गणना प्रपत्र में मांगी जाने वाली जानकारी

जन्म तिथि

मोबाइल नंबर

मतदाता पहचान पत्र (EPIC) क्रमांक

माता का नाम

पति/पत्नी का नाम (यदि लागू हो)

सहायता के लिए संपर्क

टोल फ्री नंबर: 1950

फोन: 07182-236148

नागरिकों से अपील

यदि BLO आपके घर सत्यापन के लिए आते हैं, तो उन्हें सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। इससे आपका नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज रहेगा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान होगा।

आपका सहयोग, देश का अभिमान – एक भी मतदाता न रहे वंचित!

Post a Comment

0 Comments