https://www.gondiatimes.in/2026/04/gondia-district-new-collector-2026.html
गोंदिया के नए जिलाधिकारी बने IAS मंदार पत्की, डॉ. मंगेश गोंदावले का तबादला
गोंदिया जिले के प्रशासनिक महकमे में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गोंदिया के जिलाधिकारी डॉ. मंगेश गोंदावले का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने महज दो माह पहले ही जिले के जिलाधिकारी का पदभार संभाला था।
सरकार ने उन्हें सिडको (न्यू टाउन्स) में मुख्य प्रशासक के पद पर नियुक्त किया है। वहीं, मंदार पत्की को गोंदिया जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
मंदार पत्की वर्तमान में यवतमाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 2020 बैच के IAS अधिकारी मंदार पत्की अब गोंदिया जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए जिलाधिकारी के रूप में मंदार पत्की के सामने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद गोंदिया जिले में नए प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत होने जा रही है, जिस पर जिलेवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों की नजरें टिकी हुई हैं।

0 Comments