गोंदिया पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, देवरी PI भी शामिल



 गोंदिया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, जिले के 7 पुलिस निरीक्षकों का हुआ तबादला

गोंदिया: राज्य पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोंदिया जिले के 7 पुलिस निरीक्षकों (PI) का अन्य जिलों एवं विभागों में स्थानांतरण किया गया है। विशेष पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई अधिकारियों का निर्धारित कार्यकाल पूर्ण होने के बाद की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक देवरी के पुलिस निरीक्षक प्रवीण डांगे का तबादला भंडारा जिले में किया गया है। वहीं नंदिनी चानपुरकर को डीआईजी कार्यालय नागपुर तथा योगिता चाफले को चंद्रपुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा चंद्रकांत काले, किशोर पर्वते, भूषण बुराडे और पुरूषोत्तम अहेरकर का भी विभिन्न जिलों एवं विभागों में स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

इस तबादला आदेश के बाद गोंदिया जिले के विभिन्न पुलिस थानों और शाखाओं में नए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments