🚨 बालाघाट में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां हट्टा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम पर महिला की फोटो पोस्ट कर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राज उर्फ टेमेश्वर (25) के रूप में हुई है, जो गोंदिया जिले के उमरी गांव का निवासी है। वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से महिला और उसके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा था।
आरोपी ने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करते हुए महिला की फोटो पोस्ट की अश्लील और अपमानजनक कमेंट किए महिला और उसके रिश्तेदारों की छवि खराब करने की कोशिश की यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी, जिससे पीड़ित परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया।
महिला के पति द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।हट्टा थाना प्रभारी अविनाश सिंह राठौर के नेतृत्व में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया,रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया,न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतें गंभीर अपराध मानी जाती हैं,आईटी एक्ट के तहत साइबर अपराध - बीएनएस के तहत मानहानि और अश्लीलता से जुड़े अपराध - ऐसे मामलों में आरोपी को जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।

0 Comments