पर्यटकों के लिए खुशखबरी! 1 मई से खुलेगा नागझिरा का ‘मुरदोली गेट’
वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गोंदिया जिले के प्रसिद्ध नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (NNTR) में 1 मई 2026 से नया ‘मुरदोली गेट’ जंगल सफारी के लिए खोला जा रहा है।यह कदम न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगा।
देवरी तालुका से 5-7 km दुर मुरदोली गेट, गोंदिया-कोहामारा मार्ग पर स्थित है, जिससे अब पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के कोर ज़ोन तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।अब तक सीमित गेट्स के कारण सफारी स्लॉट जल्दी भर जाते थे, लेकिन नए गेट के खुलने से अधिक लोगों को जंगल सफारी का मौका मिलेगा।
आने वाले समय में और गेट खुलेंगे वन विभाग की योजना के अनुसार, मुरदोली गेट के बाद जल्द ही तीन और नए गेट शुरू किए जाएंगे।इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी,सफारी का दबाव कम होगा,बेहतर वन्यजीव अनुभव मिलेगा। स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार इस पहल का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय निवासियों को होगा।मुरदोली गेट के शुरू होने से जीप सफारी ड्राइवर,गाइड,होटल और होमस्टे,छोटे व्यवसाय (खाना, हस्तशिल्प आदि)जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
नवेगांव-नागजीरा टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के प्रमुख वन्यजीव स्थलों में से एक है, जहां बाघ (Tiger),तेंदुआ (Leopard),भालू (Bear),हिरण और कई दुर्लभ पक्षी देखने को मिलते हैं।यह जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
मुरदोली गेट का खुलना गोंदिया के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम है।यह न केवल पर्यटकों को नया अनुभव देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।अगर आप भी जंगल सफारी और वन्यजीवों के करीब से अनुभव करना चाहते हैं, तो 1 मई के बाद नागजीरा जरूर प्लान करें!

0 Comments